बलरामपुर, मार्च 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनसुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में लंबे समय से लंबित फायर स्टेशन के स्थायी भवन की समस्या का समाधान कर दिया है। प्रशासन ने गौरा थाने के पास गैड़हवा क्षेत्र में 5310 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण कर उसे अग्निशमन विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। बताया जाता है कि अब तक यह फायर स्टेशन तुलसीपुर थाने में संचालित था। अब भूमि मिल जाने से यहां के लोगों की दिक्कतें कम होने की बात कही जा रही है। पूर्व में फायर स्टेशन के लिए 4600 वर्ग मीटर भूमि की मांग की गई थी, लेकिन भविष्य की जरूरतों और संसाधनों के विस्तार को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अधिक भूमि उपलब्ध कराई है। इससे विभाग को अपने बड़े वाहनों और आधुनिक उपकरणों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.