हरदोई, फरवरी 22 -- अतरौली। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत भरावन के मजरा तुलसीपुर निवासी रज्जनलाल यादव ने बताया कि सात जनवरी को गांव के लालता प्रसाद ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। जब वह शिकायत दर्ज कराने अतरौली थाने जा रहे थे, तभी सक्सेना क्लीनिक के पास घात लगाए बैठे लालता प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अमित, जगमोहन, सरोज, बलवीर, लल्लू, सुशील और गुरुप्रसाद ने उन्हें व उनके भतीजे प्रांशु को गाड़ी से खींचकर लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभ में पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर मामला टाल दिया, लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.