बलरामपुर, फरवरी 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में ई-रिक्शा संचालन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। कई ई-रिक्शा चालक अपने वाहनों को मिनी ट्रक और पिकअप की तरह उपयोग कर रहे हैं। वाहन के भीतर ही नहीं, बल्कि छत पर भी अत्यधिक सामान लादकर साप्ताहिक बाजार बालापुर, महमूद नगर और महाराजगंज तराई तक ढुलाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकांश ई-रिक्शा चालक नाबालिग हैं और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। ओवरलोडिंग के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे चालक और राहगीर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके न तो आरटीओ विभाग और न ही स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग किया है कि अवैध व ओवरलोड ई-रिक्शा संचालन पर तत्काल अंकुश लगाया जाए, ताकि संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.