तुलसीपुर में अब शुरू होगी जेईई व नीट की नि:शुल्क तैयारी
बलरामपुर, जुलाई 31 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवानियापुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अभ्युदय योजना के उद्देश्य और इसके लाभों की जानकारी दी। कहा कि अब तराई क्षेत्र के छात्र-छात्राएं जेईई और नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिना शुल्क कर सकेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि अब तक 65 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है और प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। अभ्युदय योजना से जुड़े सचिन कुमार ने बताया कि जेईई व नीट के अलावा एसएससी और यूपी एसएसएससी के साथ लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और यूपीएसआई जैसी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.