तुलसीपुर को मिलेगा हाईटेक नगर पंचायत भवन, 1.65 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
बलरामपुर, जून 29 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में जल्द ही एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक नगर पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। शासन से परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद नगरवासियों को आधुनिक प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नया भवन लगभग दो बीघा भूमि पर दो मंजिला बनाया जाएगा। वर्तमान नगर पंचायत भवन करीब 40 वर्ष पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। बरसात के दौरान छत से पानी टपकने से महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों के खराब होने की आशंका बनी रहती है। वहीं दीवारों के प्लास्टर गिरने से कर्मचारियों और फरियादियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। नए भवन के निर्माण से इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। प्रस्तावित भवन को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.