तुलसीपुर के 400 घरों को पेयजल संकट से राहत
प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज। भीषण गर्मी नें पेयजल संकट से जूझ रहे तुलसीपुर के 400 परिवारों को राहत मिली है। वार्ड में दो सबमर्सिबल पंप की स्थापना होने से अब संकट से जूझ़ने वाले परिवारों को पर्याप्त पानी मिलेगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बुधवार को दोनों सबमर्सिबल पंप का लोकार्पण किया। जलकल विभाग की ओर से स्थापित किए गए एक सबमर्सिबल पंप पांच एचपी और दूसरा तीन एचपी क्षमता का है। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान पेयजल उपलब्धता सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है और निगम यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या न रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में पार्षद इरफान वसीम, जलकल विभाग के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.