तुलसीपुर, दानियालपुर में दूर होगी पेयजल की समस्या
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को तुलसीपुर वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक नए नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया। यहां 65.67 लाख रुपये से नलकूप लगेगा। वहीं 126.80 लाख रुपये से दानियालपुर वार्ड में भी नलकूप निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। इस क्रम में चौहान बस्ती रूप्पनपुर में मिनी नलकूप के साथ ही 3112 मीटर लंबी एचडीपीई पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद सिंधु सोनकर, अतुल पांडेय, कौशल्या, श्याम आसरे मौर्य, प्रवीण राय, विवेक कुशवाहा, पून्नू लाल, अजय बिंद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.