तुलसीदास ने राम की भक्ति को घर-घर पहुंचाया : चटर्जी
आदित्यपुर, अगस्त 20 -- चांडिल। रुचाप स्थित नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी ने तुलसीदास जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के जरिए भगवान राम की भक्ति को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। विद्यालय की शिक्षिका उषा जी ने कहा कि तुलसीदास न केवल एक महान संत थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने रचनाओं के माध्यम से लोगों में प्रेम भक्ति और सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर कक्षा द्वितीय एवं तृतीय का सुलेख कक्षा चतुर्थ एवं पंचम का चित्रकला प्रतियोगिता तथा कक्षा षष्ठ से लेकर दशम तक के छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.