मधेपुरा, अगस्त 20 -- मुरलीगंज निज प्रतिनिधि केपी कॉलेज मुरलीगंज हिंदी विभाग एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुमारखंड, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। गोस्वामी तुलसीदास : पुनर्पाठ एवं प्रासंगिकता विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य गोस्वामी तुलसीदास के साहित्य, दर्शन, लोकमंगल की अवधारणा तथा समकालीन संदर्भों में उनकी प्रासंगिकता पर गंभीर विमर्श करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण, कुलगीत, स्वागत गीत एवं अतिथि अभिनंदन तथा स्मारिका विमोचन से हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कमलेश्वरी प्रसाद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने की। मंच संचालन राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रतीक कुमार ने किया। संगोष्ठी के सह संयोजक डॉ. विकास कुमार सिंह एवं आयोजन सचिव डॉ. उदित ना...