तुलसीदास केवल कवि ही नहीं, बल्कि महान व्याख्याता भी थे: पूनम
लोहरदगा, अगस्त 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के महादेव आश्रम स्थित मंजूरमती हाई स्कूल परिसर में रविवार को हिन्दी साहित्य कला परिषद, लोहरदगा के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसीदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि, मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। स्कूली छात्रा राशि कुमारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
तुलसीदास के योगदान परिषद की संयुक्त सचिव पूनम मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि गोस्वामी तुलसीदास केवल कवि ही नहीं, बल्कि महान व्याख्यक्ता भी थे। उनकी अमर कृति रामचरितमानस आज भी समाज को मार्गदर्शन देने का कार्य कर रही है। तुलसीदास ने भगवान श्रीराम के चरित्र के माध्यम से आदर्श गुणों से परिचित कराया। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों को समझन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.