तुलसीदास की जीवन पर बच्चों ने पेश की राम दरबार की झांकी
आदित्यपुर, अगस्त 20 -- गम्हरिया। वैदिक विद्यालय नव ज्योति विद्या मंदिर में रामचरितमानस के रचिता तुलसीदास की जयंती मनाई गई। विद्यालय के सचिव डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव ने स्वामी तुलसीदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को रोचक तथ्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम में राम दरबार की झाकी बच्चों की ओर से प्रस्तुत की गई। हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित छात्र सांसद सह मंत्रियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि भेंगरा ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं इतिहास से अवगत कराना यह सराहनीय प्रयास है। प्रधानाध्यापिका अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से हमारे बच्चे अपनी संस्कृति से अवगत होकर उसका अनुसरण करते हैं। यह भी पढ़ें- ब्रजकिशोर किंडरगार्टन में में तुलसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.