तुलसीडाबर में जोरदार ब्लास्टिंग से दहशत, गांव और घरों में गिरे पत्थर
देवघर, मई 8 -- चितरा, प्रतिनिधि। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के तुलसीडाबर पैच में गुरुवार को हुई जोरदार ब्लास्टिंग के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। दोपहर करीब 3:30 बजे कोयला उत्खनन के लिए की गई ब्लास्टिंग के दौरान खदान से उछलकर पत्थर गांव और कई घरों के आंगन तक जा पहुंचे। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीण बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का विरोध घटना से नाराज ग्रामीणों ने तुलसीडाबर पैच सहित दो आउटसोर्सिंग कंपनियों का कामकाज पूरी तरह ठप करा दिया। सूचना मिलते ही कोलियरी प्रबंधन की ओर से सेफ्टी अधिकारी हरखनाथ, मैनेजर माइनिंग उपेंद्र प्रसाद, सिक्योरिटी इंचार्ज मोहम्मद इम्तियाज, इंस्पेक्टर रंजीत राणा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.