किशनगंज, जनवरी 31 -- दिघलबैंक। किशनगंज शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्यूनिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय तुलसिया के 40 विद्यार्थियों ने शुक्रवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा का शैक्षणिक दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक-दूसरे के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षण पद्धतियों एवं विद्यालय प्रबंधन से परिचित कराना था।दौरे के दौरान छात्रों ने उच्च माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद उच्च माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा कि प्रधानाध्यापक अभिराम कुमार ने तुलसिया के छात्रों को आधुनिक शिक्षण विधियों, अनुशासन व्यवस्था तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.