सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- तुलसियापुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को तुलसियापुर में नमो सेवा-अनकही कहानियां नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के जरिए प्रस्तुत किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन से जुड़े प्रसंगों को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा गया। यह भी पढ़ें- पीएम के 25 वर्ष...