चतरा, अप्रैल 19 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि । कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत के जसपुर गांव जिसमें करीब 150 घर है। जसपुर के यादव टोला (नीचे टोला) एवं कसमार टोला, में बना जल मीनार पिछले करीब दो वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे इलाके में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस जल मीनार में चापानल से मोटर के जरिए पानी चढ़ाकर पाइपलाइन से सप्लाई की जाती थी। शुरुआत में यह व्यवस्था करीब छह महीने तक सुचारू रूप से चली, लेकिन इसके बाद अचानक बंद हो गई और तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- तराई वाले इलाके में कई सरकारी चापाकल खराब,पानी के लिए हाहाकार स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार बंद होने के कारण उन्हें पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति औ...