तुर्रा नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नहीं
गोरखपुर, जुलाई 17 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास तुर्रा नाले में शुक्रवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में ग्रामीणों ने नाले में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक ने सफेद शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था। उसका रंग सांवला, कद लगभग पांच फीट तथा सिर मुंडा हुआ था। गले में मोती और रुद्राक्ष की माला मिली है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.