तुर्की से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह, शाह बोले- 2029 तक खत्म कर देंगे नेटवर्क
नई दिल्ली।, अक्टूबर 3 -- अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ भारत को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने तुर्की से कुख्यात नारको तस्कर और किंगपिन नवप्रीत सिंह को प्रत्यर्पित कराकर भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। भारत पहुंचते ही उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसे मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। गृह मंत्री ने कहा कि आरोपी नवप्रीत सिंह तुर्की में नवाब विर्क की फर्जी पहचान बनाकर रह रहा था और उसने वहां की नागरिकता भी हासिल कर ली थी। पहचान छिपाने के बावजूद वह अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन जैसी खतरनाक नशीली दवाओं की बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहा था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक-एक कर उसकी परतों को बेनकाब किया। उसकी वास्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.