मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- कुढ़नी। तुर्की थाने के छाजन मनरिया रोड पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर बाइक और नकद लूट लिया। पीड़ित कुढ़नी थाने के थथिया निवासी धीरज ठाकुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। धीरज ने पुलिस को बताया कि वे मुजफ्फरपुर से घर लौट रहा था। पुल के समीप दो बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर घेर लिया। हथियार के बल पर बाइक और 40 हजार नकद लूट लिया। प्रभारी थानेदार संदीप कुमार महतो ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...