मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मड़वन। तुर्की थाना क्षेत्र के बसंत खरौना में करजा पुलिस ने दो आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पाया है। अनुसंधानक एसआई देव रंजन कुमार ने बताया कि आरोपित अभिषेक कुमार व अंकित कुमार पर हत्या का आरोप है। दोनों के आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। 23 नवंबर 2025 की रात तुर्की थाना क्षेत्र के बसंत खरौना निवासी दीपक कुमार को दोनों आरोपितों ने घर से बुलाकर हत्या कर दी थी। वारदात के तीसरे दिन भटौना कदाने नदी से दीपक का शव बरामद किया गया था। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ करजा थाने में मामला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.