मुजफ्फरपुर, जून 22 -- कुढ़नी। गोरैया दुबियाही से तुर्की पुलिस ने स्कॉर्पियो पर लोड 581 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस को देखकर तस्कर फरार हो गए। प्रभारी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दुबियाही में स्कॉर्पियो पर भारी मात्रा में शराब लोड है, जिसे कहीं भेजने की तैयारी की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही तस्कर भाग गए। शराब और स्कॉर्पियो जब्त कर थाने ले आई है। वाहन के कागजात का सत्यापन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तुर्की में स्कॉर्पियो पर लोड 581 लीटर विदेशी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...