तुर्की में रेलवे का नया मालगोदाम बनेगा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सोनपुर मंडल के तुर्की रेलवे स्टेशन पर नया मालगोदाम बनेगा। इसे स्थापित करने के लिए वाणिज्य विभाग के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर (सीसीई) को सर्वे करने को कहा गया है। इसे लेकर सोनपुर मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक ने निर्देश जारी किया है। तुर्की स्टेशन के लाइन नंबर चार को मालगोदाम के रूप में विकसित करना है। इससे नारायणपुर अनंत मालगोदाम का लोड घटेगा। कुढ़नी, वैशाली, छपरा व समस्तीपुर के कारोबारियों को इसका सीधा लाभ होगा। माल ढुलाई की लागत कम हो जाएगी। मालूम हो कि, इससे पूर्व तुर्की स्टेशन के लाइन नंबर चार पर ऑटोमोबाइल हैंडलिंग यानी अनलोडिंग के लिए एक हरियाणा की लॉजिस्टिक कंपनी को लीज पर दिया गया था। वर्ष 2023 में उक्त कंपनी को तुर्की स्टेशन का लाइन नंबर चार आवंटित किया गया था। लेकिन, कंपनी ने अबत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.