तुर्की में युवती ने की खुदकुशी
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- कुढ़नी। तुर्की थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में सोमवार को चांदनी कुमारी (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चांदनी मोहनपुर स्थित मामा सचिंद्र मांझी के घर पर रहती थी। सूचना पर पहुंची तुर्की पुलिस ने दुपट्टे के सहारे लटक रहे शव को नीचे उतारा। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। तुर्की प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.