मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- कुढ़नी। तुर्की थाना क्षेत्र स्थित तारसन चौर में बुधवार को एक युवक का पेड़ में फंदे से लटका शव मिला। मृतक दुबियाही निवासी उदय कुमार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अहले सुबह खेत की ओर गए, तो पेड़ से लटका हुआ शव देखकर शोर मचाया, जिसके लोगों की भीड़ जमा हो गई। उदय के चचेरे भाई सुमन कुमार ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव उन्होंने पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.