मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। तुर्की थाना क्षेत्र के बड़ा सुमेरा में रविवार की रात करीब आठ बजे दुकान में घुसकर बदमाशों ने दो भाइयों की पिटाई कर दी। दुकानदार मो. नौलाख व मो. आले को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मो. नौलाख की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि बड़ा सुमेरा में दोनों भाई की इलेक्ट्रिक दुकान है। तीन से चार ग्राहक दुकान पर पहुंचे। पंखा नहीं बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद सभी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। प्रभारी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि जख्मी का बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...