तुर्की पुलिस पर हमले में चार गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- कुढ़नी। तुर्की पुलिस पर हमले मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में खरौनाडीह निवासी अजय सहनी, रामबाबू सहनी, नीतीश सहनी, पथल सहनी शामिल हैं। तुर्की थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शराब कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई तुर्की पुलिस पर आरोपितों ने हमला बोल दिया। इसमें चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बताया कि अजय सहनी व रामबाबू सहनी पर तुर्की थाना में शराब मामले में केस दर्ज है। दोनों को गिरफ्तार करने पुलिस खरौनाडीह गई थी। इसी दौरान पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एसआई सकिंदर कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, गृहरक्षक शिशु पाल समेत अन्य जख्मी हो गए। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तुर्की थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.