मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तुर्की दुष्कर्म कांड में विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में बुधवार से गवाही शुरू हुई। पहली गवाही पीड़िता के पिता की हुई। हालांकि, गवाही पूरी नहीं हो सकी। विशेष कोर्ट ने गवाही पूरी करने के लिए अगली तिथि एक दिसंबर तय की है। उस दिन बचाव पक्ष की ओर से प्रतिपरीक्षण कराया जाएगा। गवाही के समय आरोपित मुकेश राय को जेल से कोर्ट लाया गया था। उधर, हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा की एकल पीठ ने इस मामले के आरोपित मुकेश राय की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। पीठ ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा के अनुसार तय समय सीमा के अंदर पीड़िता का बयान व सुनवाई पूरी करने का निर्देश विशेष कोर्ट को दिया है। मुकेश की कार से कराहते उतरी थी पुत्री : विशेष कोर्ट को पीड़िता के पिता ने बताया कि 31 मई की रात 11 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.