तुर्की के हथियारों का जखीरा ले जा रहे जहाज को समुद्री डाकुओं ने किया हाईजैक, 6 भारतीय भी थे सवार
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- इस सप्ताह की शुरुआत में समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास कैमरून के झंडे वाले एक कार्गो जहाज को बीच समुद्र में हाईजैक कर लिया। बाद में वे उस जहाज को इलाके के नुगाल तट की ओर ले गए। जहाज में तुर्की के हथियार थे। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि M/V LUTUF को सोमवार को पुंटलैंड के ईल जिले में मरैया से लगभग 3½ नॉटिकल मील दूर जब्त किया गया। अधिकारी ने कहा कि पोलर मूवमेंट शिपिंग के मालिकाना हक वाले जहाज पर मोगादिशु में तुर्की की मिलिट्री ट्रेनिंग फैसिलिटी के लिए हथियार, साथ ही कम्युनिकेशन और सैटेलाइट इक्विपमेंट ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 10 लोगों के क्रू में छह भारतीय, एक तुर्की नागरिक, एक जॉर्जियाई और दो सर्बियाई सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे। इस घटना के बारे में तुर्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.