मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तुर्की और पारू के देवरिया में भी पावर सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे जिले के पश्चिमी डिविजन में नए पीएसएस की संख्या सात हो जाएगी। जिले में पहले से 55 पीएसएस हैं। नए के बन जाने पर इसकी संख्या 62 हो जाएगी। पश्चिमी डिविजन के कार्यपालक अभियंता मो. साजिद हुसैन ने बताया कि इसी साल के दिसंबर तक ये पीएसएस बन जाएंगे। औद्योगिक विस्तार, कृषि कार्यों की बढ़ती जरूरतों के लिए बिजली की डिमांड के मद्देनजर पावर सब स्टेशन का निर्माण फायदेमंद होगा। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर अर्बन-2 के सदातपुर व बोचहां के शर्फुद्दीनपुर, मुजफ्फरपुर पूर्वी डिविजन के बंदरा में हत्था तथा कटरा में जजुआर, मुजफ्फरपुर पश्चिमी क्षेत्र में राजेपुर में पीएसएस बन रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.