तुर्की : पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- कुढ़नी। तुर्की थाने के मोहनपुर गांव में 10 सितंबर की रात विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित पति राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मधौल स्थित एक लाइन होटल के समीप से उसे दबोच लिया। नैना कुमारी की हत्या कर शव को तालाब किनारे जमीन में गाड़ दिया था। तीन दिन बाद शव मिला था। इस संबंध में नैना की मां ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तुर्की प्रभारी सेंटू कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.