आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। ईद (ईद-उल-फितर ) का पर्व आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ईद पर कुर्ता, पायजामा के साथ ही नमाज के लिए तुर्की, अफगानी टोपियों के साथ ही इत्र की डिमांड बढ़ गई है। शाम होते ही खरीदारों की भीड़ बढ़ने से बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।मुकद्दस माह-ए-रमजान के अंतिम अशरा चल रहा है। वहीं ईद-उल-फितर का पर्व नजदीक आते ही मुस्लिम बंधुओं में पर्व को लेकर खरीदारी भी तेज हो गई है। रोजा के चलते शहर के मुख्य चौक से लेकर तकिया पर सुबह से जहां सन्नाटा रहता है, वहीं शाम होते ही इफ्तारी के बाद बाजारों में रौनक बढ़ जा रही है। जिससे बाजार ग्राहकों के चलते रात तक गुलजार रह रही है। मुस्लिम बंधु ईद के पर्व को लेकर कपड़े, जूते और खाने-पीने की चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। ईद की नमाज के लिए युवाओं की पहली पसंद कुर्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.