तुर्किये-सऊदी-पाकिस्तान रक्षा समझौते में ईरान भी
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुआ रक्षा समझौता आगे चलकर पूरे मुस्लिम जगत के लिए एक व्यापक समझौते में बदल सकता है, जिसमें ईरान भी शामिल हो सकता है। तुर्किये की संसद के स्पीकर ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने बताया कि इस समझौते को अगले महीने से संसद में मंजूरी के लिए पेश किए जाने की उम्मीद है। नुमान कुर्तुलमुस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समझौतों को लागू करने के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होती है। फिलहाल इस समझौते के तहत जो बैठकें हो रही हैं, वे तैयारी से जुड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में यह मुद्दा संसद के एजेंडे में आएगा। उनका इशारा अगले महीने संसद का अवकाश खत्म होने के बाद होने वाली कार्यवाही की ओर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.