गोरखपुर, फरवरी 28 -- पीपीगंज। थाना क्षेत्र के तुर्कवलियां गांव के मुस्लिम टोला स्थित गेहूं के खेत में शनिवार सुबह एक संदिग्ध बाइक लावारिस हालत में मिली। करीब दस बजे ग्रामीणों की नजर वाहन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...