तुर्कमेनिस्तान की मोहब्बत के हत्यारोपियों पर चार्जशीट दाखिल
मेरठ, मई 26 -- तुर्कमेनिस्तान की मोहब्बत की मेरठ में हत्या की वारदात में मवाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है, साथ ही पुलिस ने हाईकोर्ट में आरोपियों की जमानत याचिका को लेकर काउंटर भी दाखिल कर दिया है और जमानत का विरोध किया है। इस मामले में अब डीएनए जांच रिपोर्ट भी आ गई है और पुष्टि हो गई है कि लाश तुर्कमेनिस्तान की मोहब्बत की ही थी। मृतका के डीएनए सैंपल का मिलान उनकी मां से हुआ है। पुलिस अब तुर्कमेनिस्तान दूतावास से पत्राचार कर परिजनों को बुलाएगी और मोहब्बत के कपड़े, सामान और राख परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। मवाना में मेरठ-बिजनौर हाइवे पर भगवती फार्म हाउस के पास ही एक खेत में 21 फरवरी को युवती की लाश मिली थी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.