नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तुर्कमान गेट इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के दौरान मंगलवार देर रात हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब इस घटना में कुल पकड़े गए आरोपियों की संख्या 18 हो गई है। इससे पहले पांच, छह और फिर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को दबोचा गया था। शनिवार को तीन और आरोपियों को पकड़ा गया था। नई गिरफ्तारी में तुर्कमान गेट निवासी 30 वर्षीय फहीम उर्फ सानू और चांदनी महल निवासी 29 वर्षीय मोहम्मद शहजाद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पत्थरबाजी की घटना में सक्रिय रूप से शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया कि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए स्थानीय निवासियों को इकट्ठा होने और विरोध करने के लिए उकसाया था। जिले की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.