हजारीबाग, मई 12 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर हजारीबाग विभाग अंतर्गत बरकट्ठा के चुगलामो मंडल स्थित तुर्कबाद बाज़ार मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत सीताराम शरण ने की और मंच संचालन बौद्धिक प्रमुख दीपक पांडेय ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के झारखंड प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख कुणाल जी मौजूद थे।

सम्मेलन की विषय प्रवेश सम्मेलन में विषय प्रवेश हजारीबाग विभाग सह कार्यवाह मनोज राणा ने किया। सम्मेलन में कुणाल ने राष्ट्र, धर्म और समाज के समक्ष उपस्थित सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, मानवीय, पर्यावरणीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उन्होंने समाज में संगठन, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यो...