रामपुर, मई 11 -- ग्राम हिम्मतपुर में मुरारी लाल के आवास पर आयोजित तुरैहा मछुआ समाज की बैठक में संगठन विस्तार, जातीय जनगणना और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है और समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा व राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने जातीय जनगणना में अपनी जाति का सही उल्लेख कराने की अपील भी की। बैठक में तहसील शाहबाद अध्यक्ष पद पर बालकिशन तुरैहा को मनोनीत किया गया। बैठक में राम बहादुर, टीकाराम, मुरारी लाल, धर्मेंद्र कुमार, रामकिशोर, राधेश्याम, महेश चंद, दिलीप चंद, कन्हैयालाल, भीमसेन, दौलत कुमार, शिवा, गिरधरलाल, अनिल कुमार, बनवारी लाल, रमेश चंद, प्रदीप कुमार और पुनीत कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दुमकी पंचायत में पेसा नियमावली के तहत ग्रा...