तुरैहा समाज ने फूलन देवी के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि
रामपुर, जुलाई 25 -- मिलक। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम तिराह में वीरांगना बहन फूलन देवी की शहादत को जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा के नेतृत्व में बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष की मिसाल, शोषितों की आवाज, दलितों की शान बहन फूलन देवी अन्याय ,अत्याचार, शोषण के खिलाफ बंदूक उठाने वाली विश्व की चौथी भारत की प्रधान विद्रोही महिला एवं पूर्व सांसद थीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामकिशोर तुरैहा, लक्ष्मण प्रसाद तुरैहा, पूरनलाल तुरैहा, संजय तुरैहा, विक्रम कुमार विक्की भाई, रोहित कुमार, महेंद्र पाल, उदल सिंह, धर्मेंद्र कुमार प्रधान, कालूराम, अर्जुन कुमार, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समाजिक न्याय और स्वाभिमान की मूर्ति थीं फूलन देवी यह भी पढ़ें- अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रतीक थीं फूलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.