तुरैहा समाज धूमधाम से मनाएगा महाराज निषादराज और महर्षि कश्यप जयंति
रामपुर, अप्रैल 4 -- तुरैहा मछुआ समाज की शुक्रवार को सराय गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि पर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने बैठक में बोलते हुए कहा कि 12 अप्रैल को जिला सहकारी बैक सभागार में संगठन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ साथियों की सर्वसहमति से महाराज निषादराज जयन्ती व महर्षि कश्यप जन्मोत्सव के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल आयुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरादाबाद के विख्यात डॉक्टर सीपी सिंह और उत्तराखंड सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप उपस्थित रहेंगी। समाज के जिलामंत्री रामसिंह तुरैहा एडवोकेट ने बताया की 12 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर होने वाले महाराज निषादराज जयन्ती व महर्षि कश्यप जयंती समारोह कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.