रामपुर, मई 3 -- रामपुर। तुरैहा मछुआ समाज की रविवार को सराय गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि परिसर में हुई मासिक बैठक में तय किया गया कि जनपद की समस्त तहसील व नगरीय क्षेत्र के स्वाजातीय परिवार के हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट व अन्य उच्च परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलामंत्री रामसिंह तुरैहा एडवोकेट,कामरेड मेवीराम, रामगोपाल ,कृष्ण अवतार , रिन्कू, नवल किशोर, शिवकुमार, बालकिशोर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...