रामपुर, अप्रैल 13 -- तुरैहा मछुआ समाज ने रविवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में महाराजा निषाद राज एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि डा. सीपी सिंह ने चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प माला व पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित होने की बहुत जरूरत है। बिना शिक्षित हुए किसी भी समाज का उद्धार नहीं हो सकता। विशिष्ट अतिथि निषाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महीपाल सिंह कश्यप ने कहा कि समाज के युवाओं को अपने महापुरूषों की पहचान नही है इसलिए समाज के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा, विनोद कुमार, अजय कुमार प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष कामरेड मेवीराम, पूरन लाल कश्यप, डा. कृपाल सिंह तुरैहा, राजीव कुमार, नन्द किशोर, रामगोपाल पंडित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.