रांची, फरवरी 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरुप स्थित टोल प्लाजा में सोमवार की रात करीब 12:37 बजे एक वाहन मालिक ने पिस्टल की नोक पर टोलकर्मी से 13 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। इस दौरान टोलकर्मी पर फायरिंग भी की गई, हालांकि निशाना चूक जाने से उसकी जान बच गई। टोल प्लाजा के प्रबंधक संतोष पाठक ने इस मामले में अनगड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार टोलकर्मी विशाल उपाध्याय बूथ नंबर 13 पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक एक्सयूवी कार (जेएच 01एफजी 1025) रामपुर से विकास की ओर जा रही थी। टोल गेट पार करने के बाद वाहन अचानक रुक गया। उसके बाद वाहन से एक महिला और एक पुरुष नीचे उतरे और इशारे से विशाल को बाहर बुलाया। इसके बाद वाहन मालिक ने पिस्टल निकालकर विशाल की कनपट्टी पर सटा दी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.