तुरी टोला में बन रहा श्री भक्तेश्वर महादेव मंदिर
बोकारो, जून 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की उत्तासारा पंचायत अंतर्गत बारसोंघा गांव के तुरी टोला में निर्माणाधीन श्री श्री 1008 श्री भक्तेश्वर महादेव मंदिर ग्रामीणों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य अभी जारी है, लेकिन स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्साह और धार्मिक भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।
महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल तुरी टोला में एक सौ से अधिक परिवार निवास करते हैं, लेकिन अब तक यहां कोई मंदिर नहीं था। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए ग्रामीणों को लगभग पांच किलोमीटर दूर उत्तासारा जाना पड़ता था। ऐसे में गांव में मंदिर निर्माण की लंबे समय से मांग थी। मंदिर बनने के बाद स्थानीय लोगों को धार्मिक गतिविधियों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और गांव में ही पूजा-पाठ तथा धार्मिक आयोजन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.