तुरामडीह में वज्रपात से दो युवक की मौत
चक्रधरपुर, जून 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। टोकलो थाना क्षेत्र के नलिता पंचायत के तुरामडीह गांव में वज्रपात से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में साहिल राज सामड व पोंडेराम सामड शामिल हैं। दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसारा हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम तुरामडीह मैदान में गांव के युवक फुटबॉल खेल रहे थे। अचानक मौसम में बदलाव के बाद वज्रपात हुआ। फुटबॉल खेल रहे सभी युवक जमीन पर लेट गए। कुछ देर बाद ज्यादातर युवक उठ खड़े हुए। लेकिन गांव के लगभग 32 वर्षीय साहिल राज सामड और 25 वर्षीय पोंडेराम सामड जमीन पर ही लेटे रहे। यह भी पढ़ें- वज्रपात से पांकी में दो लोगों की मौत इसके बाद फुटबॉल खेल रहे युवकों ने दोनों को उठाकर स्कूल के पास ले गए। वाहन से दोनों को कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.