सिमडेगा, जून 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भूतपूर्व सैनिक संघ के द्वारा तीन जून को कैशलपुर पंचायत के तुरतुरी पानी गांव में समाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संघ के अध्यक्ष विष्णु महतो ने बताया कि 19 मार्च को हवलदार किशोर बाड़ा लेह क्षेत्र में अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह करते हुए वीरगति प्राप्त हुए थे। बुधवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए परिवार की ओर से सामाजिक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें आप सभी को इस में शामिल होने के लिए हार्दिक आमंत्रण भेजा गया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...