मोतिहारी, मई 31 -- तुरकौलिया,निसं।जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में पुलिस दबिश के बाद फरार चल रहे चार शराब माफिया ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों में एक महिला भी शामिल है। सभी आरोपी तुरकौलिया के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सरेंडर करने वालों में जयसिंहपुर चीवटही के हीरामन राय का पुत्र संजीव राय, शंकरसरैया परसौना निवासी वीरेंद्र राय का पुत्र रंजीत राय, नागा राय का पुत्र अरविंद कुमार व एक महिला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार संजीव राय और रंजीत राय के खिलाफ शराब कांड के अलावा भी तुरकौलिया थाना में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, इससे इनके आपराधिक इतिहास का अंदाजा लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में रघुनाथपुर और तुरकौलिया क्षेत्र में शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब ड...