तुरकौलिया शराब कांड के आरोपी ने किया सरेंडर
मोतिहारी, मई 31 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया थाना क्षेत्र में शराब कांड के फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को पुलिस टीम शंकरसरैया परसौना गांव में फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची। पुलिस की इस तैयारी को देखते ही आरोपी ने सरेंडर कर दिया। आरोपी बीरेंद्र राय के पुत्र राजकुमार राय ने कुर्की की कार्रवाई के भय से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। राजकुमार राय पर शराब कांड के अलावा कुल आठ अन्य मामले भी दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सम्पत कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार, दारोगा मनीष राज, दारोगा संतोषी कुमारी, चौकीदार नौशाद आलम समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.