मोतिहारी, मई 21 -- मोतिहारी। जिले में गर्मी की तल्खी के साथ भू गर्भीय जलस्तर में गिरावट शुरु हो गई है। जिले में भू गर्भीय जलस्तर का औसत 12 फुट 5 इंच तक बरकरार रहता है। जलस्तर में औसत गिरावट 2 फुट तक होती है। लेकिन इस साल अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे भू गर्भीय जलस्तर में अधिक गिरावट दर्ज की गई । इसका खुलासा मार्च व अप्रैल माह में भू गर्भीय जलस्तर के पैमाईश में भू गर्भीय जलस्तर में काफी अंतर पाया गया है। अभी मई माह का भू गर्भीय जलस्तर रिपोर्ट नहीं जारी किया गया है।

तुरकौलिया में जलस्तर की गिरावट तुरकौलिया में 4 फुट तो मोतिहारी में 3 फुट से अधिक गिरावट : तुरकौलिया ब्लॉक में मार्च में जलस्तर 12 फुट 7 इंच था जो अप्रैल में 16 फुट 9 इंच तक पहुंच गया। इस प्रकार जलस्तर में 4 फुट 2 इंच तक एक माह में जलस्तर में कमी...