मोतिहारी, मार्च 9 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया पूर्वी पंचायत भवन में सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप डाक विभाग मोतिहारी की ओर से लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कैंप के सफल आयोजन में पंचायत के मुखिया विनय कुमार की सराहनीय भूमिका रही। उनके प्रयास से सैकड़ों लोग कार्यक्रम में पहुंचे। कैंप में मौजूद डाक विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 1 से 10 वर्ष तक की बच्चियों का खाता खोला जाता है। अभिभावक इस खाते में न्यूनतम 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। बच्ची के 18 वर्ष की होने पर वह खाते से आधी राशि निकाल सकती है। जबकि 21 वर्ष की आयु के बाद पूरी राशि निकालने की सुविधा मिलती है। मुखिया विनय कुमार ने कहा कि सुकन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.