मोतिहारी, मार्च 27 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित की गई। शोभायात्रा की शुरुआत ब्रह्मटोला माई स्थान से हुई। तुरकौलिया बाजार, तुरकौलिया चौक, कवलपुर, बैरिया बाजार होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा बोरिंग चौक, निमुईया होते हुए गांधीघाट तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान राम और माता सीता की आकर्षक झांकी रही। शोभायात्रा में करीब एक दर्जन घोड़े भी शामिल थे, जो इसकी भव्यता को और बढ़ा रहे थे। आयोजन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, नेता राजन तिवारी, ई. कुंदन पासवान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.