मोतिहारी, मार्च 19 -- तुरकौलिया,निस। थाना क्षेत्र के टिकैता गोविंदापुर पंचायत के गोविंदापुर गांव स्थित एक पोखर से एक मजदूर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के दिलबेनीपुर टोला रामाज्ञा निवासी पूजन राय के पुत्र बुनिलाल कुमार यादव (28) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुनिलाल पंजाब के लुधियाना से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार, बुनिलाल से आखिरी बार नरकटियागंज रेलवे स्टेशन तक बातचीत हुई थी। इसके बाद अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया। घरवाले उसके आने का इंतजार कर रहे थे, तभी उसके मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, स्थानीय लोगों ने गोविंदापुर स्थित पोखर में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.